1 मई 2013 - 19:30
ईरान दुनिया में कहीं भी मासूम लोगों के नरसंहार की निंदा करता है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा है कि ईरान इस्लामी शिक्षाओं का पालन करते हुए हर तरह के धमाके और निर्दोष व मासूम लोगों के नरसंहार के खिलाफ है

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा है कि ईरान इस्लामी शिक्षाओं का पालन करते हुए हर तरह के धमाके और निर्दोष व मासूम लोगों के नरसंहार के खिलाफ है और उसकी कड़ी निंदा करता है चाहे वह अमेरिका के बोस्टन शहर में हों या पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक या सीरिया में हो।इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने ज़ोर देकर कहा: अमेरिका और मानवाधिकार के सारे दावेदार पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक और सीरिया के निर्दोष लोगों के नरसंहार के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन अमेरिका में हुये धमाकों के बाद हंगामा शुरू कर दिया हैं।इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनई ने कहा अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इराक और अफगानिस्तान में जंग के दौरान हवाई हमलों में निर्दोष व सासूम लोगों के नरसंहार के साथ साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर ड्रोन हमले शुरू कर दिए और निर्दोष व बेगुनाह औरतों और बच्चों का नरसंहार कर रहे हैं।इराक और सीरिया में अमेरिका समर्थित आतंकवादी इराक़ी और सीरियाई जनता को बेदर्दी से कत्ल कर रहे हैं जिसका उन्हें कोई अफ़सोस नहीं लेकिन अब बोस्टन धमाके पर उन्होंने दुनिया में हंगामा मचा रखा है।..........